मुरादाबाद, जनवरी 3 -- डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने शुक्रवार की रात कस्बा में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति परखने के उद्देश्य से सघन निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी एसपी ने नगर में स्थित रैन बसेरा का भी औचक दौरा कर वहां मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रैन बसेरा में ठहरे लोगों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली, साथ ही संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जरूरत की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह नगर के अतिसंवेदनशील बाजार गंज स्थित सर्राफा बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस पिकेट व रात्रि गश्त व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.