मुंगेर, जनवरी 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कड़ाके की ठंड के बीच पूरबसराय थाना परिसर में रविवार को गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। शहर के डिप्टी मेयर खालिद हुसैन और पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार ने 60 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। जिनमें दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवा और अन्य जरूरतमंद लोग शामिल थे। डिप्टी मेयर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के कमजोर वर्गों को मदद मिलती है और समाज में एकता और सहयोग की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य वह लगातार करते रहेंगे। कंबल प्राप्त किए जरूरतमंदों ने डिप्टी मेयर और थाना अध्यक्ष के पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कार्य समाज के लिए एक अच्छा संदेश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.