गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- लोनी। लोनी बार्डर थानाक्षेत्र में डिपार्टमेंटल स्टोर व साइबर कैफे का ताला तोड़कर दो लाख रुपये की चोरी कर ली गई। डिपार्टमेंटल स्टोर नौ दिसंबर की रात तीन चोरों ने 1.40 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। वहीं साइबर कैफे में बुधवार को दिनदहाड़े 60 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोनी निवासी अंकित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ दिसंबर की रात स्टोर में तीन अज्ञात व्यक्ति आए। आरोपियों ने गल्ले और एक थैले से करीब 1.40 लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। 10 दिसंबर की सुबह स्टोर खोलने पर घटना का पता चला। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीनों बदमाश साफ दिख रहे हैं। वहीं कृष्ण विहार फेस 2 प्रीति कुशवाहा ने बताया कि घर के पास ही उनका साइबर कैफे है। सुबह 11:30 बजे वह मार्केट में पीछे की ओर बने शौचालय में गई थी...