धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डिनोबिली ग्रुप के निदेशक फादर माइकल ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र-2026-27 में किसी स्कूल में फीस बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यह निर्णय स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर लिया है। फादर माइकल ने मंगलवार को बातचीत के दौरान कहा कि वर्ष 2025 में स्कूल फीस में मामूली वृद्धि हुई थी, ताकि शैक्षणिक सुविधा, शिक्षकों के वेतन और बुनियादी ढांचे में आवश्यक सुधार किए जा सकें। उस वृद्धि को पर्याप्त मानते हुए प्रबंधन ने 2026-27 सत्र में फीस को यथावत रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। इसी संतुलन को ध्यान में रखकर फीस नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। एआई की शुरू होगी प...