धनबाद, दिसम्बर 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता ऑल नोबेलियंस अचीवर्स एसोसिएशन द ग्लोबल (एएनएए-टीजी) ने सोमवार को द वेडिंग बेल्स में वर्षांत सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में डिनोबिली स्कूल की विभिन्न शाखाओं के पूर्व अध्यापक एवं एल्युमिनाई शामिल हुए। समारोह में डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई की पूर्व शिक्षिकाएं सुभाग प्रुथी, डायना स्मिथ, राधा अग्रवाल, सीमा शाहनवाज़ तथा मुगमा शाखा से काजल गुप्ता, विनय सिंह और मनमोहन सिंह को उनके समर्पित शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों के जीवन पर पड़े सकारात्मक प्रभाव के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिगवाहा, सीएमआरआई, सिजुआ, मुगमा और चंद्रपुरा शाखाओं के एल्युमिनाई शामिल हुए। इनमें व्यवसायी, चिकित्सक, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर और शिक्षाविद् मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरु...