धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई ने नर्सरी व एलकेजी में नामांकन के लिए शनिवार को चयन सूची जारी कर दी है। सत्र 2026-27 में नर्सरी में 78 व एलकेजी में नामांकन के लिए 192 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन छह से आठ जनवरी तक लिया जाएगा। शुल्क चालान पर्ची निर्धारित तिथि को सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच प्रधानाचार्य के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 8 जनवरी तक एडमिशन शुल्क का भुगतान करना होगा। गुरुवार के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों को दे दी जाएंगी। एलकेजी में 12 छात्र-छात्राओं का चयन वेटिंग लिस्ट में किया गया है। वहीं दूसरी ओर कार्मेल स्कूल धनबाद ने एलकेजी में नामांकन के लिए 140 छात्राओं की सूची जारी कर दी है। स्कूल काउंटर पर चयनित ब...