अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने बुधवार को डिडौली व हसनपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। पुलिसिंग से सीधे जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। अचानक डिडौली कोतवाली पहुंचे एसपी ने थाना कार्यालय, हवालात, भोजनालय, बैरिक, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व थाने की राजकीय संपत्ति अभिलेख का बारीकी से निरीक्षण कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद अपराध व त्योहार रजिस्टर पर नजर दौड़ाते हुए आगामी त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। मालखाने में शस्त्रों व दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति जांची। पुलिसकर्मियों से हथियार चलाने का रिहर्सल भी कराया। आखिर में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों का निस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.