अमरोहा, फरवरी 23 -- जोया (अमरोहा), संवाददाता। डिडौली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर एक युवक ने ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने निजी अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक दिल्ली का रहने वाला था और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। दिल्ली के खजूरी थाना क्षेत्र स्थित राजीव विहार कॉलोनी निवासी अनस (30 वर्ष) पुत्र फिरोज, करीब तीन दिन पहले भटकते हुए डिडौली पहुंचा था। तब से वह क्षेत्र में ही इधर-उधर घूम रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह फ्लाईओवर पर टहल रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद से दिल्ली की दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को देख उसने अचानक उसके आगे छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल...