अमरोहा, जनवरी 30 -- जोया। डिडौली कोतवाली परिसर में शुक्रवार दोपहर को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। महाशिवरात्रि, शब-ए-बारात एवं संत रविदास जयंती पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह एवं अपराध निरीक्षक सतीश कुमार यादव ने गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों एवं धर्मगुरुओं के साथ संवाद किया। प्रभारी निरीक्षक ने सभी से आगामी त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों एवं सार्वजनि...