बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने मंगलवार के लिए डिजिटल क्राप सर्वे कार्य का दातागंज क्षेत्र में निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे समय रहते पूरा किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि मौके पर रहकर डिजिटल क्रॉप सर्वे करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न की जाए, अगर किसी प्रकार की खामी मिलती है एवं हीलाहवाली की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरा कर लिया जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...