प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रमोशन कोटे की खाली रह गई सीटें अब बेकार नहीं रहेंगी। पहले इन्हें नियमित पदोन्नति से भरा जाएगा। यदि पद खाली रह जाते हैं तो विभागीय परीक्षा के जरिए चयन होगा। इसके बाद भी रिक्तियां बचने पर उन्हें सीधी भर्ती कोटे में जोड़ दिया जाएगा। बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे को इसी क्रम में चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...