प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज। रेल विद्युतीकरण महिला कल्याण संगठन, कोर प्रयागराज की ओर से मैत्री क्लब सिविल लाइंस प्रयागराज में अध्यक्ष रीवो, प्रयागराज की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी श्रमिकों के बीच आकर्षक खेल का आयोजन किया गया। मनोरंजन के कार्यक्रम कराए गए। इसके बाद कुल 43 संविदा कर्मचारियों को अध्यक्ष ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा वंदना श्रीवास्तव, सचिव अनिता नंदा, संयुक्त सचिव कार्यकारी अर्चना श्रीवास्तव तथा सदस्य ममता श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्याएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.