हमीरपुर, दिसम्बर 6 -- सरीला, संवाददाता। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधानसभा राठ क्षेत्र की तहसील सरीला में गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी तरह संपन्न हो गया है। क्षेत्र के सभी 149 बूथों पर तैनात बीएलओ ने मतदाताओं से गणना पत्रक एकत्र कर निर्धारित समय से पूर्व ही बीएलओ एप के माध्यम से उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर दिया। तहसील के 119 बीएलओ की सक्रियता और समयबद्ध कार्यशैली के परिणामस्वरूप तहसील स्तर पर यह महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित अवधि से पहले ही पूर्ण हो सका। उत्कृष्ट कार्य के लिए बूथ संख्या 122 उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरा के बीएलओ प्रतिपाल एवं सभी सुपरवाइजर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) विजय शंकर तिवारी ने बीएलओ टीम के कार्य को सराहनीय...