जमशेदपुर, जनवरी 20 -- शौक ने शिक्षक को राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान- 44 देशों के तानाशाह पर जारी डाक टिकटों का किया कलेक्शन - राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में मिले है कई पुरस्कार - कदमा के रहने वाले हैं शिक्षक, 20 वर्षों से कर रहे टिकट संग्रह जमशेदपुर। महज एक शौक ने कदमा निवासी शिक्षक देव कुमार पाल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। देव को पुराने सिक्के और नोटों के कलेक्शन का शौक है। उनके पास विश्व के 44 तानाशाहों पर जारी हुए जारी हुए नोटों का अद्भुत कलेक्शन है। पिछले 20 साल से देव लगातार विश्व के अलग-अलग देशों के नए-पुराने नोट और सिक्कों को जमा कर रहे हैं। हाल ही में जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सिक्का प्रदर्शनी में उनके कलेक्शन को लोगों ने काफी सराहा। देव ने बताया कि अफ्रीका में सर्वाधिक तानाशाह हुए और सभी ने अ...