चतरा, दिसम्बर 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। महिला हिंसा विरोधी 16 दिवसीय अभियान के तहत चतरा स्थित स्वयंसेवी संस्था ग्रामोदय चेतना केन्द्र द्वारा महिलाओं और लड़कियों के बीच डिजिटल हिंसा से सुरक्षा के उपाय विषय पर मंगलवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुखिया अनिता यादव, ललिता कुमारी, शिक्षिका संध्या रानी, संस्था की सचिव डॉ. सविता बनर्जी तथा महिला मुक्ति संस्था की सदस्य लीला कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संध्या कुमारी ने कहा कि महिला हिंसा को रोकने के लिए बेटियों को बेटी ही रहने दें, उन्हें बेटा बनाकर उनकी स्वाभाविक शक्तियों को कमजोर न करें। मुखिया अनिता यादव ने कहा कि महिलाओं पर हिंसा की समस्या सदियों पुरानी है, कभी घरेलू हिंसा, कभी सामाजिक हिंसा। लेकिन अब इसके साथ ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.