लातेहार, जून 12 -- लातेहार, संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के अध्यक्षता में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। बैठक में आयुष्मान भारत स्कैन एवं शेयर मोडयूल सत प्रतिशत तक किए जाने का निर्णय लिया गया। मॉड्यूल को डेंटल ओपीडी के साथ- साथ जेनरल ओपीडी में पूर्ण रूप से चालू करने का निर्णय लिया गया । सदर अस्पताल लातेहार में अपराह्न 3 बजे के बाद स्कैन शेयर मॉड्यूल की संख्या काफी कम हो जाती है। इस पर उपायुक्त ने शत प्रतिशत करवाने का आदेश दिया। अपराहन 3 बजे के बाद जो कंप्यूटर ऑपरेटर इस कार्य के लिए कार्यरत है,उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए कहा कि अगर अगले स्वास्थ्य विभाग के बैठक के रिपोर्ट में अपराह्न 3 बजे के बाद स्कैन या शेयर मॉड्यूल 80 प्रतिशत नहीं पाया गया तो सम्बंधित ऑप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.