जमशेदपुर, फरवरी 6 -- शहर में डिजिटल सोना-चांदी की खरीद और निवेश के नाम पर साइबर ठगी होने लगी है। सोने और चांदी के लगातार बढ़ते दाम का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग एप के जरिए फर्जी विज्ञापन दिखाकर आकर्षक दरों पर सोना-चांदी खरीदने का लालच दे रहे हैं। ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर फर्जी पेज और ग्रुप बनाकर बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध कराते हैं, जिसमें आसानी से लोग फंस जा रहे हैं। इन विज्ञापनों में रियल टाइम मार्केट रेट से कम दाम दिखाकर लोगों को भरोसे में लिया जाता है। इसके बाद खरीद के नाम पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराया जाता है। रकम ट्रांसफर होते ही ठग मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर फरार हो जाते हैं। कई मामलों में ठग सोना-चांदी में निवेश पर हर महीने मोटा मुनाफा देने का झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.