सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- पिपराही। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में साइबर सिक्योरिटी एंड एआई बेसिक्स विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केशवेंद्र चौधरी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक छात्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्कता और तकनीकी समझ बेहद जरूरी है। क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भविष्य की तकनीक बताते हुए छात्रों को इस क्षेत्र में निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी।मास्टर ट्रेनर चंडी प्रसाद महाराणा ने कॉर्पोरेट ट्रेनिंग एवं स्किल डेवलपमेंट के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी, एडवांस एक्सेल, डेटा एनालिटिक्स तथा आधुनिक सॉफ्टवेयर तकनीकों के महत्व प...