लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता एआई और डिजिटल गवर्नेंस के दौर में इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग केवल जरूरत नहीं, बल्कि अनिवार्य जीवन कौशल है। इसी उद्देश्य के साथ 'सेफर इंटरनेट डे 2026' के अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न विभागों के 100 से अधिक कर्मचारियों ने साइबर सुरक्षा और एआई के नैतिक उपयोग की शपथ ली। डिजिटल अरेस्ट जैसे खतरों पर हुई चर्चा कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन जिलाधिकारी, लखनऊ विशाख जी ने किया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ मिश्रा ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के बढ़ते विस्तार के साथ साइबर खतरों से सावधान रहना जरूरी है। अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तंजील ओसामा ने मुख्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभाग...