हाजीपुर, फरवरी 12 -- जिले में कुल 305 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है राज्य सरकार ने 103 मध्य विद्यालय का चयन किया था लेकिन वहां पढ़ाई नहीं शुरू हो सकी हाजीपुर। संवाद सूत्र जिले के सरकारी स्कूल डिजिटल हो रहे हैं। जिले में कुल 305 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है। कई सरकारी स्कूल निजी स्कूलों की तरह बच्चों को डिजिटली शिक्षित व स्मार्ट बना रहे हैं। हालांकि अभी इसमें काफी सुधार की जरूरत है। इन स्कूलों में डिजिटल तरीके से पढ़ाई तो हो रही है, लेकिन शिक्षकों की कमी और प्रशिक्षण के अभाव में बच्चे पूर्ण रूप से जानकारी नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं । उम्मीद थी कि इस तरह के तरीके से पढ़ाई होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी शैक्षणिक माहौल बनेगा। बच्चों में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी तो बढ़ेगी साथ ही साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.