रांची, अक्टूबर 16 -- रांची, संवाददाता। विश्व खाद्य दिवस के मौके पर भोजन का अधिकार अभियान संगठन ने गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर राज्य में बढ़ते डिजिटल बहिष्करण पर चिंता जताई। संगठन ने कहा कि तकनीकी प्रक्रियाएं गरीबों के खाद्य अधिकार पर हमला बनती जा रही हैं। बताया गया कि ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं के कारण लाखों पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित हैं। राज्य में 15 अक्टूबर तक लगभग 72.5 लाख राशन कार्ड सदस्यों का ई-केवाईसी लंबित हैं। 13.5 लाख लोगों के आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक नहीं हैं। संगठन ने कहा कि नेटवर्क, बिजली कटौती, दस्तावेजों में त्रुटि और प्रवासी मजदूरों की अनुपस्थिति जैसी समस्याओं को अनदेखा कर तकनीक पर भरोसा अमानवीय है। संस्था ने बताया कि 4 अगस्त 2025 तक 2.5 लाख राशन कार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.