बिहारशरीफ, मई 31 -- डिजिटल व्यवसाय से जुड़ रहीं महिलाएं फोटो : एकंगर डिजिटल : एकंगरसराय के पारथु गांव में शनिवार को कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की पारथु पंचायत की मुखिया तृप्ति देवी ने पारथु गांव में शनिवार को उद्यमी महिलाओं के साथ्थ बैठक की। इसमें सी थ्री की ओर से दिल्ली से आए फिजा आलम जैदी ने कहा कि अब महिलाएं डिजिटल व्यवसाय से जुड़ रहीं हैं। वे अपने दम पर नयी राहें बना रही हैं। पटना से आए आकाश कुमार सिंह ने महिलाओं को डिजिटल व्यवसाय के बारे में बताया। कार्यक्रम में नीलम देवी, उर्मिला देवी, रूपा कुमारी, धीरज देवी, वंदना देवी, रेणु देवी, प्रियंका देवी, सरिता देवी, डौली देवी, राजनंदनी कुमारी, अंजनी कुमारी व अन्य शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...