गोरखपुर, मई 19 -- गुलरिहा, हिंदुस्तान संवाद। राप्तीनगर स्थित केनरा बैंक के एक खाते का डिजिटल वॉलेट बनाकर जालसाज ने एक महिला के खाते से 1 लाख 41 हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। महिला रुपए निकालने गई तो खाते में सिर्फ 77 रुपए मिले। महिला का आरोप है कि बैंक से रुपए निकलने का कोई संदेश नहीं मिला। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के सेमरा नंबर एक निवासी सीमा सिंह का राप्तीनगर स्थित केनरा बैंक में चालू खाता है। 11 मई को अज्ञात ने बैंक की लापरवाही का फायदा उठाते हुए महिला के खाते का डिजिटल वॉलेट बनाकर इंडियन ओवरसीज बैंक के एक खाता होल्डर सूरत राम के यूपीआई में पैसे भेज दिया। खाते से रुपए निकलने पर बैंक द्वारा कोई मैसेज भी नहीं आया। रुपए की जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.