भभुआ, दिसम्बर 18 -- निजी संस्थानों के डाक्टर व कर्मियों के साथ आयोजित कार्यशाला में दी जानकारी भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आयुष्मान भारत मिशन के डिजिटल मिशन के तहत अब निजी स्वास्थ्य संस्थानों का निबंधन होगा। इसको लेकर एसीएमओ कार्यालय में गुरुवार को कार्यशाला आयोजित की गई। निजी स्वास्थ्य संस्थान को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के ऑनलाइन पोर्टल पर हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री एवं निजी स्वास्थ्य संस्थान में काम करने वाले चिकित्सक व नर्स का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री किया जाना है। कार्यशाला में निजी स्वास्थ्य संस्थान के संचालक व डॉक्टर उपस्थित हुए। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. विंदेश्वरी रजक व संचालन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शांति कुमार मांझी ने किया। मौके पर आयुष्मान भारत जिला कार्यक्रम समन्वयक मनीष देव, परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत डिजिटल मि...