मेरठ, जनवरी 17 -- ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स सिखाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने परतापुर क्षेत्र में एक मोबाइल स्टोर संचालक की पत्नी से 1 लाख 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। इंस्टाग्राम पर मिले लिंक के जरिए ठगों ने महिला को अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग बहानों से रकम ट्रांसफर करा ली। रिठानी घोपला मोड़ निवासी मुजुल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह घोपला रोड पर मोबाइल स्टोर चलाते हैं। चार दिन पहले उनकी पत्नी प्राची ने इंस्टाग्राम पर दिखे एक लिंक के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग कोर्स सीखने के लिए आवेदन किया था। लिंक पर मांगी गई जानकारी भरने के बाद ठगों ने एक एप के जरिए पहले 18 हजार रुपये फीस के नाम पर जमा करा लिए। इसके बाद जीएसटी के नाम पर पांच हजार रुपये की और मांग की गई। आरोप है कि कोर्स की जानकारी पूछने पर ठगों ने महिला पर चोरी का आ...