सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- सीतामढ़ी। भारतीय रेलवे ने डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेल वन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस निर्णय से यात्रियों को जहां आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं रेलवे को डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अब रेल वन ऐप पर यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी। हालांकि, आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर पहले से लागू 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक की व्यवस्था यथावत बनी रहेगी। यानी यात्रियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.