मऊ, फरवरी 1 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के विद्युत वितरण खंड तृतीय के कार्यालय पर रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिजली कर्मियों को स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस संदर्भ में आगामी दो फरवरी से एक विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता नागेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित बिजली निगम के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत उन सभी बिजली उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा, जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित है। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को उनके नेगेटिव बैलेंस का रिचार्ज, एडवांस बिल का भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में यूपी पीसीएल एप्स...