लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- आरबीआई कानपुर के तत्वावधान में चंदन चौकी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में डिजिटल बैंकिंग और साइबर धोखाधड़ी से बचाव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आरबीआई कानपुर के अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने विस्तार से डिजिटल लेन-देन के बारे में बताया। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से चर्चा करते हुए साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क किया। यह कार्यशाला विशेष रूप से थारू व्यापरियों को जानकारी देने के लिए आयोजित की गई। कार्यक्रम में एलडीएम अजय कुमार पांडेय, डीडी एम नाबार्ड प्रसून सोनार, एसबीआई प्रबंधक सुनील कुमार, एफएलसी रतीश कुमार व ग्राम प्रधान लक्ष्मण राना, एनजीओ के अमित चतुर्वेदी विद्यालय प्रधानाचार्य बलदेव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.