जहानाबाद, अप्रैल 13 -- ऑनलाइन क्लास के लिए डिजिटल पुस्तकालय में छात्रों की रहती है भीड़ संचालकों को मिल रहा रोजगार, बच्चे कर रहे प्रतियोगिता की तैयारी मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मे डिजिटल पुस्तकालय का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। समय के साथ पुस्तकालय के क्षेत्र में भी परिवर्तन आया है। पहले पुस्तकालय का मतलब पुस्तकों से भरा संस्थान होता था, जहां लोग पढ़ने के लिए जाते थे। वर्तमान समय इंटरनेट और कंप्यूटर का है। इसके साथ पुस्तकालय के स्वरूप में भी बदलाव आया है। अधिक से अधिक संख्या में इसका उपयोग छात्र लोग कर रहे हैं। ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ने के लिए छात्र पुस्तकालय में पहुंच रहे हैं। छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डिजिटल पुस्तकालय की संख्या बढ़ रही है। मखदुमपुर जैसे छोटे शहर में भी वर्तमान में 12 से अधिक डिजिटल पुस्तकालय हैं। छोटे कस...