रामपुर, नवम्बर 3 -- अब शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। सोमवार से सीएचसी में क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली शुरू की गई है। यह व्यवस्था मरीजों को भीड़ और अफरातफरी से राहत दिलाने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल दिशा में आगे बढ़ाएगी। नई व्यवस्था के तहत मरीज या उनके तीमारदार अपने स्मार्टफोन से सीएचसी परिसर में लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर नाम, पता और जरूरी जानकारी भर सकेंगे। पंजीकरण पूरा होने के बाद मोबाइल पर एक टोकन नंबर प्राप्त होगा, जिसे दिखाकर बिना लाइन में लगे पर्चा प्राप्त किया जा सकेगा। पहले ही दिन करीब 45 मरीजों ने इस नई प्रणाली का लाभ उठाया। सीएचसी में रोजाना 500 से 600 मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिससे पंजीकरण काउंटर पर अक्...