पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले की न्यायिक व्यवस्था अब पारंपरिक फाइलों के ढेर से निकलकर डिजिटल दौर में कदम रखने जा रही है। अदालतों में ई-कोर्ट फाइलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैजी चौधरी तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव सिंह ने गुरुवार दोपहर बार भवन पहुंचकर वकीलों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए ई-फाइलिंग को अपनाने की जोरदार अपील की। प्रधान जिलाजज ने कहा कि आने वाला समय तकनीक आधारित न्याय प्रणाली का है और जिले में भी उसी दिशा में ठोस पहल शुरू हो चुकी है। वकीलों की सुविधा के लिए अदालत परिसर में आधुनिक संसाधनों से लैस पांच विशेष ई-फाइलिंग काउंटर बनाए गए हैं, जहां तकनीकी सहयोग उपलब्ध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.