नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं कराने वाले जिले के पीएफ खाता धारकों की पेंशन रोक दी जाएगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अनुसार एक साल से अधिक समय तक जीवन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं कराने वाले लोग तत्काल इस प्रक्रिया को पूरी कर लें। ऐसा न करने पर उन्हें पेंशन मिलनी बंद हो जाएगी। सहायक भविष्य निधि आयुक्त (पेंशन) संजय सूरी ने कहा कि कर्मचारी पेंशन योजना-1995 के सभी पेंशनर्स को अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्रत्येक 12 माह बाद अपडेट कराना होता है। इस प्रक्रिया को पूरा न करने पर पेंशनर की पेंशन एक साल बाद रुक जाती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र दुरुस्त नहीं कराया है वे इसे तुरंत करा लें। पेशनर अपने पेंशन जारी करने वाले बैंक, जनसुविधा केंद्र, भारतीय डाक या भविष्य निधि क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.