नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति को ऐप के जरिये डिजिटल गोल्ड में निवेश करना भारी पड़ गया। जालसाजों ने छह माह पूर्व विभिन्न बैंक खातों में चार लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। एक लाख सात हजार रुपये वापस भी कर दिए, लेकिन करीब तीन लाख रुपये नहीं लौटाए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी विकास चंद्रा ने पुलिस को बताया कि आठ जून से 16 जून के बीच उन्होंने डिजिटल गोल्ड में निवेश कराने वाले ऐप के माध्यम से निवेश करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कुल आठ बार में चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह रकम उन्होंने एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के खाते से जीवनराय, प्रियंका, विकी लीनस पेररई के खाते में ट्रांसफर की थी। जालसाजों ने विश्वास दिलाने के लिए उनके खाते में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.