हाजीपुर, फरवरी 23 -- सख्त मॉनिटरिंग से डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी, लक्ष्य प्राप्ति की ओर वैशाली जिलाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में जिले में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) कार्य की विस्तृत एवं अद्यतन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 5,98,372 प्लॉट चिन्हित हैं, जिनमें अब तक 2,00,000 प्लॉट का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है वही शेष में कार्यवाही जारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं योजनाओं के लक्षित क्रियान्वयन की मजबूत आधारशिला है। सर्वेक्षण कार्य मोबाइल ऐप आधारित GPS प्रणाली से किया जा रहा है, जिसमें जियो-रेफरेंस्ड नक्शों के माध्यम से प्रत्येक खेत की सीमा, रकबा एवं फसल का विवरण डिजिटल रूप से दर्ज किया जा ...