सासाराम, जनवरी 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डिजिटल क्रॉप व फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर कर्मियों व पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावे कृषि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी दी गई। डिजिटल क्रॉप सर्वे (रबी 2025-26) और फार्मर रजिस्ट्रेशन (किसान रजिस्ट्री) के लिए राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग के कर्मियों को एग्री स्टैक ऐप के जरिए 15 फरवरी तक के सर्वे का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि मिशन मोड में जियो-टैगिंग के माध्यम से बोई गई फसलों के सटिक डेटा, मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन सत्यापित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...