जौनपुर, अगस्त 21 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। डिजिटल क्राप सर्वे कराने में लगाई गई ड्यूटी के खिलाफ गुरुवार को पंचायत सहायक विवेक कुमार के नेतृत्व में सभी सहायकों ने लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ने एक सभा कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कृषि कार्य के सर्वे में और भी सुविधाएं और सहूलियतें दिए जाने की बात कही। पंचायत सहायकों ने आरोप लगाया कि सर्वे आनलाइन किया जाना है। जिसके लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन आवश्यक है। इसके अलावा खेतों के सर्वे के दौरान जहरीले जंतु के काटने का खतरा बना रहता है। मौत होने पर दस लाख की आर्थिक सहायता और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने के आदेश के बाद ही सर्वे करेंगे। इस मौके पर पंकज वनवासी, रजनीश, विपिन कुमार, वंदना कश्यप, राम अवतार, विक्की, गुड़िया, शिवांगी, अनिल, कंचन, सोनम आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.