वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के प्रबंधन अध्ययन संस्थान में पाठ्यक्रम विकास एवं संचालन योजना-2026 पर आधारित दो-दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने उद्घाटन सत्र में कहा कि डिजिटल युग में केवल पारंपरिक शिक्षण मॉडल समावेशी शिक्षा की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकता। इसके लिए डिजिटल शिक्षा भी जरूरी है। कुलपति ने 'स्वयं' जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका, शिक्षार्थी विश्लेषण में सुधार और व्यक्तिगत शिक्षण को सक्षम बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण पर बल दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए 'एंबेसडर' की तरह कार्य करने का आह्वान किया। डिजिटल स्किल्स टु सक्सीड की परियोजना प्रमुख प्रियंशी मणि ने उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास में इंडो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.