मेरठ, नवम्बर 5 -- सुभारती विवि में बुधवार को विभिन्न संकायों ने स्वास्थ्य, नैतिकता और नागरिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरक कार्यक्रम हुए। सुभारती मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा हुई वन वर्ल्ड-वन हेल्थ इनिशिएटिव पोस्टर मेकिंग में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.पवन पाराशर के अनुसार इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। भारत में यह पहल महामारी की तैयारियों के लिए 2022 में शुरू किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में 35 समूहों ने प्रतिभाग करते हुए शहरीकरण, पर्यावरण, माइक्रोबायोलॉजी एवं जूनोटिक रोग जैसे विषयों पर पोस्टर बनाए। निर्णायक मंडल में डॉ.शिल्पी जैन, डॉ.श्वेता भारद्वाज, डॉ.जसकिरण कौर, डॉ.प्रीतम सिंह और श्रीराम मौजूद रहे। जलवायु परिवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.