फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं प्रौद्योगिकी विभाग की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि आई है। विभाग के बीएससी. विजुअल कम्युनिकेशन एंड मल्टीमीडिया द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा भूमिका सिंह ने एएफसीसीआई कैस्केड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल आर्ट प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए भूमिका को पांच हजार का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भूमिका सिंह को यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एंटी-स्मगलिंग डे के विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देश के कई गणमान्य व्यक्तियों और उद्योग जगत के दिग्गजों ने शिरकत की, जहां भूमिका की कलात्मक प्रतिभा और तस्करी विरोधी संदेश को डिजिटल माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.