छपरा, जुलाई 21 -- छपरा, हमारे संवाददाता। साइबर थाने की पुलिस ने एसआईटी टीम गठित कर पूर्व में 15 दिनों तक एक व्यवसायी को सीबीआई का अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर 45 लाख 80 हजार रुपए फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सदस्य को जोधपुर से गिरफ्तार किया है । यह जानकारी सोमवार को साइबर डीएसपी अमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर फ्रॉड राजस्थान के जोधपुर के भोपालगढ़ थाने के धानी बिरनी गांव के विशना राम है। विशनाराम ने 2 लाख 10 हजार रुपए का खाते में ट्रांसफर कराया था। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में साइबर थाने की एसआईटी टीम आठ अभियुक्त को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इसके पास एक मोबाइल भी जब्त किया है। उन्होंने बताया कि एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश में साइबर थाने के इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार तिवारी के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.