लखनऊ, जनवरी 2 -- डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए जो लघु फिल्म बनाई है, वह इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर खूब प्रसारित हो रही है। यूट्यूब पर सिने स्टार नाना पाटेकर अभिनीत लघु फिल्म को 24 घंटे में तीन लाख लोगों ने देखा। इसके अलावा पहले दिन एक्स पर 72 हजार, इंस्टाग्राम पर 13 हजार व फेसबुक पर साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने लघु फिल्म को देखा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के मामलों के प्रति जागरूकता एक बड़ा हथियार है। लोग सावधान रहें और साइबर अपराधियों के झांसे में न आए। ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस से शिकायत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.