प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने झूंसी के एक बुजुर्ग को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 10.29 लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिरों ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर उनके आधार नंबर पर फर्जी बैंक खाते से 20 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन होने और गिरफ्तारी की धमकी देकर ऑनलाइन रुपये का जमा करा लिए। साइबर क्राइम पुलिस तहरीर के आधार पर गोपीश कुमार नामक व्यक्ति और उसके मोबाइल नंबर की एफआईआर दर्ज की है। झूंसी के आवास विकास कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय डॉ चंद्रमा प्रसाद शर्मा ने एफआईआर में बताया है कि 28 सितंबर को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम गोपीश कुमार पुलिस अधिकारी बताया। शातिर ने बताया कि डॉ. शर्मा के आधार नंबर पर बैंक ऑफ बड़ौदा में एक फर्जी खाता खोला गया है। जिसक...