पूर्णिया, जनवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के कसबा निवासी एक सेवानिवृत शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर 35 लाख की ठगी कर ली गई थी। करीब एक महीने पहले घटित घटना का तार हरियाणा से जुड़े होने की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ठगी के साथ ही शातिर ने करीब 400 बैंक खातों में रूपये का ट्रांजेक्शन कर दिया था। इसमें पुलिस को दो लाख रूपये की बरामदगी में सफलता मिली है। बाकी के रूपये की बरामदगी एवं शातिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिया है। साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। बता दें कि शातिर ने अपने को दिल्ली के साइबर सेल एसपी बताकर सेवा निवृत शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...