मऊ, जनवरी 7 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत पुलिस की टीम दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कोरौली गांव पहुंची। गांव जन-चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आम लोगों केा घरेलू हिंसा, एआई, झूठे मुकदमे से होनी वाली क्षति की जानकारी दी। साथ ही अफवाहों से बचने के लिए भी जागरूक किया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांव, कस्बा, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा। महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.