दुमका, मई 26 -- दुमका जिले के 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने बकाया वेतन एवं अन्य समस्याओं को लेकर दुमका के सिविल सर्जन से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। वही वेतन नहीं मिलने पर अस्पताल प्रशासन खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और उनकी अन्य मांगें भी पूरी नहीं की जा रही हैं। संघ के सदस्यों ने बताया कि दुमका जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। विभिन्न कंपनियों द्वारा इन कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है और उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो वे 30 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि वह कंपनियों को निर्देश दे कि वे कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.