दुमका, मार्च 22 -- संताल परगना में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 3604 में ऑनलाइन नामांकन जारी है। इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो पूनम बिंझा ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय देवघर के निर्देशानुसार सत्र जनवरी 2025 में बीए, बीएसी, बी.कॉम सामान्य एवं प्रतिष्ठा तथा एमए में नव नामांकन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट इग्नू में जाकर ऑनलाइन के माध्यम से नामांकन ले सकते हैं। एसटी, एससी छात्र-छात्राओं के लिए नामांकन में छूट का प्रावधान है। इसके अलावा, सत्रांत परीक्षा जून 2025 के लिए परीक्षा प्रपत्र 20 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के साथ भरा जा रहा है। 21 अप्रैल 2025 से 27 मई 2025 तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.