नई दिल्ली, फरवरी 1 -- हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने जनवरी में 59,107 यूनिट की बिक्री के साथ इस साल का शानदार आगाज किया है। कंपनी के इस शानदार आंकड़े में उसकी सबसे सस्ती ऑरा सेडान का भी रोल रहा। दरअसल, ऑरा को उसकी लॉन्च के बाद से जनवरी 2026 में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री मिली है। बता दें कि पिछले महीने इसकी 7978 यूनिट बिकी हैं। वेन्यू की डिमांड का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि ये कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कार भी है। खासकर कमर्शियल सेगमेंट में इसकी बिक्री जमकर हो रही है। ऑरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत Rs.5.98 लाख रुपए है।हुंडई ऑरा का इंजन, फीचर्स और सेफ्टी हुंडई ऑरा में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 83 PS का पावर और 113...