हमीरपुर, फरवरी 21 -- राठ, संवाददाता। ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा डिजिटल साक्षरता के सदुपयोग एवं दुष्प्रभाव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को डिजिटल तकनीक के सकारात्मक उपयोग, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के संतुलित प्रयोग तथा डिजिटल माध्यमों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है। शिक्षा, बैंकिंग, चिकित्सा, व्यापार और प्रशासन हर क्षेत्र में डिजिटल माध्यमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। डॉ.दुर्गेश कुमार ने बताया कि डिजिटल साक्षरता केवल मोबाइल या इंटरनेट चलाने का ज्ञान नहीं है। बल्कि यह सही जानकारी की पहचान, साइबर अपराध से बचाव और डिजिटल नैतिक...