उन्नाव, जनवरी 14 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला स्थित मिश्रा कॉलोनी के रहने वाले 22 वर्षीय आयुष उर्फ छोटू पुत्र संजय शुक्ल ने पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीबीए किया था। 10 जनवरी को वही डिग्री लेने चंडीगढ़ गया था। 11 जनवरी को उसने फोन पर घर वालों से बात भी की थी। रविवार को उसकी घर के सदस्यों से बात हुई। सोमवार शाम छह बजे पंजाब के जालंधर पुलिस ने घर वालों को फोन कर बताया कि होटल में उसका शव पड़ा मिला है, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन यह नहीं बता पा रहे हैं कि वह जालंधर कैसे पहुंचा? बेटे की मौत की खबर पर परिजन उसी दिन जालंधर के लिए रवाना हो गए थे। बुधवार दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल परिजनों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से पिता संजय के साथ मां रेनू और छोटी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.