मुंगेर, जून 22 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में 16 जून से 18 परीक्षा केन्द्रों पर चल रहे स्नातक पार्ट-3, शैक्षणिक सत्र 2022-25 की परीक्षा के छठे दिन शनिवार को दोनों पालियों में परीक्षा ली गई। जिसमें 6 परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। परीक्षा में कुल 16043 परीक्षार्थियों में 15748 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 289 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। मुंविवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा के छठे दिन शनिवार को दो पालियों में परीक्षा ली गई। जिसके तहत पहली पाली में ग्रुप-सी में शामिल विषयों प्राचीन भारतीय इतिहास, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान व भूगोल के सातवें पेपर की परीक्षा ली गई। जिसमें कुल 8051 परीक्षार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.